on the sea shore

on the sea shore
kinara

बुधवार, 26 मई 2010

wo bite din

I am very happy that since the last week I am getting my dear ones and the old ones, those with whom I was not in touch for the last 10-15 years.
It is very difficult for me to present my feelings in the shape of word. Now a days most of the time the sweet memories of those golden days keep on flashing in the flashback..........

शुक्रवार, 14 मई 2010

chaturth stambh

कई दिनों से देख रहा हूँ न्यूज चैनलो पर, समाचार पत्रों में, भारतीय क्रिकेट टीम की किरकिरी. भारतीय क्रिकेट टीम ऐसे हारी वैसे हारी , ये करना चाहिए वो करना चाहिए.
पर किसी भी न्यूज चैनल या समाचार पत्र को अपनी हाकी टीम की सफलता नजर नहीं आ रही है. किसी के पास इतनी समझ नहीं है की हाकी टीम की सफलता को मुख्या समाचार में , मुख्या पृष्ठ पर दिखाए और छपे.
       धन्य है ये मीडिया जो हार पहले देखती और दिखाती है तथा राष्ट्रीय खेल में जीतना उसे नहीं दीखता है.
मुझे गर्व है अपनी हाकी टीम पर ,परन्तु शर्म है ऐसी मीडिया पर "लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ"???????????

बुधवार, 12 मई 2010

प्रवचन

एक बार मै अपने एक दोस्त के साथ डेल्ही गया, मै पहले भी जा चूका था पर वो पहली बार जा रहा था।
बातो ही बातो में मैंने उससे कहा की मेरी एक बात याद रखना, डेल्ही में हमे ढेर सारी नयी चीजे दिखेंगी, पर किसी भी चीज को देख कर या किसी भी बात पर आश्चर्यचकित मत होना। उसने पूछा क्यों? मैंने कहा क्योकि वो चीजे वो बाते हमारे लिए , तुम्हारे लिए नयी है पर वास्तव में वो काफी पुरानी है बस हम उन्हें पहली बार देखेंगे सुनेंगे।
उस वक़्त ये बाते कहाँ से मेरे दिमाग में आई थी मुझे पता नहीं, लेकिन उसके बाद मैंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा। और इसी का अनुसरण भी किया।
इस ब्रह्माण्ड में ढेर सारी चीजे है वो है क्योंकि उन्हें होना है। महत्वपूर्ण ये नहीं है की वो क्या है ? बल्कि महत्वपूर्ण सवाल ये है की वो क्यों है ? और हम अपना ढेर सारा वक़्त पहले सवाल के जबाब ढूँढने में ही बीता देते है .
इस ब्रह्माण्ड में हर वास्तु हर बात के होने का कारन है, और हमारी कोशिसयही होनी चाहिए की हम उस कारन को ढूंढें। क्योंकि वही कारन हमे अपने होने का कारन जानने के लिए रास्ता प्रशस्त करेगा.

ऐसा करने पर हम जान पाएंगे की हमारे होने का औचित्य क्या है। " यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो, समझो जिसमे यह व्यर्थ न हो"।

कभी बैठ कर सोचना चाहिए की हमने अपने लोगो के लिए, अपने देश के लिए, इस विश्व के लिए, और सबसे बढ़ कर इस प्रकृति के लिए हमने क्या किया है और क्या कर रहे है। आज दुनिया में बहुत कूछ ऐसा हो रहा है जो नहीं होना चाहिए। परन्तु वानस्पत इसके की क्यों हो रहा है ,हम ये जानने में रह जाते है की क्या हो रहा है। कुछ पता भी चलता है तो हम बस यही कर सकते है की सर का दर्द पैर के पास कर देते है, मतलब ये की उपाय ऐसा होता है की एक समस्या सुलझाती है पर उसके निदान से नयी समस्या पैदा हो जाती है.

ये प्रकृति बहुत महान है , हर समस्या का समाधान है इसके पास। परन्तु हमारे पास न वक़्त है नाही हम समझना चाहते है। जरूरत है तो एक मूक दर्शक बनकर प्रकृति को निहारने की उसको समझाने की। सारी समस्यायों का हल मिलेगा.

सोमवार, 3 मई 2010

बिछड़ने का दर्द

मिलना बिछड़ना सब उसके हाथ है, बनना संवरना सब किस्मत की बात है।
जिंदगी के हर मोड़ पर हम पता नहीं कितने लोगों से मिलते और फिर बिछड़ जाते है , पैर बिछड़ने का दर्द मिलने की ख़ुशी से कहीं ज्यादा होता है. हमे मालूम होता है की हम मिले है नतो बिछड़ना भी होगा ठीक वैसे ही जैसे पिछली बार हुआ था, इस हकीकत को जानते हुए भी ये मन न जाने क्यों भरी हो जाता है॥
ट्रेनिंग में हम चार अरम्बम सर , रितेश , प्रशांत और मई हम चारो ने खूब मजे किये पर जब एक एक कर के चलने की बरी आई तो दिल दुखी होने लगा, सबसे पहले रितेश निकला फिर प्रशांत फिर मई और अंत में अ.डी सर। हमारे ऐ डी सर तो महान आत्मा है पता नहीं किस मिटटी के बने हुए, वास्तव में ग्रेट आत्मा।
अभी बहुत कुछ है बाद में जल्दी लिखूंगा....

मंगलवार, 27 अप्रैल 2010

कहा से चले थे कहाँ पहुचंगे....

आज इश मुकाम पर पहुच कर जब पीछे मुड़ कर देखता हो तो वो अपना गाव दिखाई देता है। देखाई देती है वो खेतो की हरियाली, माटी की सोंधी महक, महुए की मदमस्त भीनी भीनी खुशबू । दोस्तों के साथ गिल्ली डंडा , गोबर डंडा, कब्बड्डी खेलना, ... आँखे बंद करने पर फ्लश बेक में वो पिक्चर चलती है तो आँखे खोलने का मन ही नहीं करता है और आँखे खुलती है तो जी करता है काश वो दिन फिर से लौट आते॥ जगजीत सिंह की वो गजल याद आती है `लौटा दो मुझको वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी`।
पर वो दौर कहाँ लौट के आनेवाला है... गाँव की पग्दंदियो से होते हुए खेतो की मेढ़ो से गुजरते हुए बस और ट्रेन का सफ़र करते हुए बलिया, ALLAHABAD, लखनऊ, देलही होते हुए देश के इश कोने में भी पहुच जायेंगे कभी सपने में भी तो नहीं सोचा था। एक दिन कनियाकुमारी गया तो एकदम किनारे जाके पीछे मुड़ा और देखा तो अपने देश की विशालता का अनुभव हुआ... बहे फैला के देखा लेकिन तुरंत सर झुक गया चरस्नो में हा भारत माँ के चरणों में ऐसा लगा मै भारत माता के चरणों में पहुच गया हूँ.