कई दिनों से देख रहा हूँ न्यूज चैनलो पर, समाचार पत्रों में, भारतीय क्रिकेट टीम की किरकिरी. भारतीय क्रिकेट टीम ऐसे हारी वैसे हारी , ये करना चाहिए वो करना चाहिए.
पर किसी भी न्यूज चैनल या समाचार पत्र को अपनी हाकी टीम की सफलता नजर नहीं आ रही है. किसी के पास इतनी समझ नहीं है की हाकी टीम की सफलता को मुख्या समाचार में , मुख्या पृष्ठ पर दिखाए और छपे.
धन्य है ये मीडिया जो हार पहले देखती और दिखाती है तथा राष्ट्रीय खेल में जीतना उसे नहीं दीखता है.
मुझे गर्व है अपनी हाकी टीम पर ,परन्तु शर्म है ऐसी मीडिया पर "लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ"???????????