on the sea shore

on the sea shore
kinara

बुधवार, 12 मई 2010

प्रवचन

एक बार मै अपने एक दोस्त के साथ डेल्ही गया, मै पहले भी जा चूका था पर वो पहली बार जा रहा था।
बातो ही बातो में मैंने उससे कहा की मेरी एक बात याद रखना, डेल्ही में हमे ढेर सारी नयी चीजे दिखेंगी, पर किसी भी चीज को देख कर या किसी भी बात पर आश्चर्यचकित मत होना। उसने पूछा क्यों? मैंने कहा क्योकि वो चीजे वो बाते हमारे लिए , तुम्हारे लिए नयी है पर वास्तव में वो काफी पुरानी है बस हम उन्हें पहली बार देखेंगे सुनेंगे।
उस वक़्त ये बाते कहाँ से मेरे दिमाग में आई थी मुझे पता नहीं, लेकिन उसके बाद मैंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा। और इसी का अनुसरण भी किया।
इस ब्रह्माण्ड में ढेर सारी चीजे है वो है क्योंकि उन्हें होना है। महत्वपूर्ण ये नहीं है की वो क्या है ? बल्कि महत्वपूर्ण सवाल ये है की वो क्यों है ? और हम अपना ढेर सारा वक़्त पहले सवाल के जबाब ढूँढने में ही बीता देते है .
इस ब्रह्माण्ड में हर वास्तु हर बात के होने का कारन है, और हमारी कोशिसयही होनी चाहिए की हम उस कारन को ढूंढें। क्योंकि वही कारन हमे अपने होने का कारन जानने के लिए रास्ता प्रशस्त करेगा.

ऐसा करने पर हम जान पाएंगे की हमारे होने का औचित्य क्या है। " यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो, समझो जिसमे यह व्यर्थ न हो"।

कभी बैठ कर सोचना चाहिए की हमने अपने लोगो के लिए, अपने देश के लिए, इस विश्व के लिए, और सबसे बढ़ कर इस प्रकृति के लिए हमने क्या किया है और क्या कर रहे है। आज दुनिया में बहुत कूछ ऐसा हो रहा है जो नहीं होना चाहिए। परन्तु वानस्पत इसके की क्यों हो रहा है ,हम ये जानने में रह जाते है की क्या हो रहा है। कुछ पता भी चलता है तो हम बस यही कर सकते है की सर का दर्द पैर के पास कर देते है, मतलब ये की उपाय ऐसा होता है की एक समस्या सुलझाती है पर उसके निदान से नयी समस्या पैदा हो जाती है.

ये प्रकृति बहुत महान है , हर समस्या का समाधान है इसके पास। परन्तु हमारे पास न वक़्त है नाही हम समझना चाहते है। जरूरत है तो एक मूक दर्शक बनकर प्रकृति को निहारने की उसको समझाने की। सारी समस्यायों का हल मिलेगा.

कोई टिप्पणी नहीं: